Custom 4

स्वागत सम्बन्धित कार्य प्रमाण पत्र सुविचार श्रीगणपतिसहस्त्रनामावलिः ज्योतिष वास्तु  चौघड़िया परेशानी का कारण जीवन की अवस्थाएं चाणक्य नीति सूक्ति वाक्य मूलांक और व्यवसाय राशियों से जुड़े नौकरी और व्यवसाय दशम स्थान सम्पर्क  आपकी राय दुर्गा माँ मन्त्र सिद्ध मन्त्र भवानीभुजङ्गप्रयातस्तोत्रम् 

Custom Page

.आपका मूलांक और व्यवसाय..............
जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक होता है। एक अंक सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। एक अंक से प्रभावित व्यक्ति किसी के नियंत्रण में काम करना पसंद नहीं करते हैं। आजीविका की दृष्टि से आपके लिए दवा, ऊन, धान्य, सोना, मोती आदि का व्यापार अनुकूल रहेगा तथा इन क्षेत्रों में आप विशेष सफल होंगे।
जिनका जन्म 2, 11, 20, 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। अंक 2 का स्वामी चंद्रमा है। मूलांक दो वाले कोमल तथा बहुत ही सुंदर होते हैं। ये विनम्र, कल्पनाशील और भावुक होते हैं। आजीविका की दृष्टि से आपके लिए मोती, कृषि, बच्चों के खिलौने, फैंसी स्टोर, रेडीमेड स्टोर आदि का व्यापार विशेष सफलतादायक होगा।
जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। अंक 3 का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है। तीन अंक वाले जातक निश्चित रू प से महत्वाकांक्षी तथा अनुशासनप्रिय होते हैं। अध्यापन वृत्ति तथा स्टेशनरी आदि के व्यापार से आजीविका प्राप्त होती
है। 3 मूलांक के व्यक्ति अधिकांशत: सरकारी संस्थाओं में उच्च पदासीन देखे जाते हैं।
जिन व्यक्तियों का जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होता है। भारतीय पद्धति के अनुसार इसका स्वामी ग्रह राहु है। इस अंक वाले व्यक्ति सात्विक ह्वदय एवं उदार प्रवृत्ति के होते हैं। ये स्पष्टवादी होते हैं। जीवन में प्राय: विरोधियों का सामना करना पड़ता है। आजीविका की दृष्टि से आपके लिए रेलवे, वायुयान, खान, तकनीक कार्य, पुरातत्व, ज्योतिष आदि कार्य अनुकूल रहेंगे।
जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। अंक 5 का अधिष्ठाता बुध ग्रह है। पांच अंक वाले जातक वाक्पटु, व्यापारिक मानसिक वाले, पुष्ट शरीर व ठिगने कद के होते हैं। आजीविका की दृष्टि से आपके लिए लकड़ी का कारखाना, फर्नीचर, ज्योतिष, वैद्यक आदि कार्य सफलतादायक होंगे।
जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। अंक 6 का स्वामी शुक्र है। इस अंक वाले लोगों में आकर्षण शक्ति विशेष होती है। ये लोकप्रिय होते हैं। आजीविका की दृष्टि से आपके लिए चौपायों के खरीदने-बेचने का कार्य, गुड़, चावल, किराना का व्यापार अथवा फैंसी स्टोर के व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।
जिन व्यक्तियों का जन्म 7, 16, 25 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 होता है। 7 अंक से प्रभावित जातक उग्र स्वभाव के, मौलिकतावादी, प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। 7 अंक का अधिष्ठाता नेपच्यून [वरूण] ग्रह है। आजीविका की दृष्टि से आप दवा, घास, स्वर्ण, सेना में कार्य सफलतादायक होगा।
जिन व्यक्तियों का जन्म 8, 17, 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है। 8 अंक से प्रभावित जातक स्वभाव से हर बात की गहराई में जाने वाले होते हैं। ऎसे व्यक्ति जीवकाल में महžवपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। अंक 8 का स्वामी शनि है। आजीविका की दृष्टि से आप लोहे का व्यापार, तिल, तेल, ऊन आदि के व्यापार में विशेष प्रगति पा सकते हैं।
जिन व्यक्तियों का जन्म 9, 18, 27 तारीख को होता है उनका मूलांक 9 होता है। 9 अंक का स्वामी मंगल है। 9 अंक से प्रभावित जातक तेजस्वी व उग्र स्वभाव के होते हैं। आजीविका की दृष्टि से आप तांबा व पीतल के बर्तनों की दुकान एवं कोयला आदि के व्यापार में, सोना, पुलिस आदि क्षेत्रों में शीघ्र सफलता प्राप्त कर सकते हैं। -......................